Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां कार्यालय में तैनात एक महिला गृह रक्षक की उपस्थिति पंजी में वास्तविक रूप से केवल पांच दिनों की उपस्थिति दर्ज थी। आरोप है कि दूसरी महिला गृह रक्षक ने पंजी में व्हाइटनर लगाकर इस अवधि को बढ़ाते हुए 30 दिनों की उपस्थिति दर्ज कर दी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जिस गृह रक्षक की हाजिरी में बदलाव किया गया था, उसका चयन किसी अन्य स्थान पर हो गया था।
इसके कारण उसने संबंधित कार्यालय में पूरे महीने ड्यूटी नहीं की थी। इसके बावजूद उपस्थिति पंजी में पूरे माह की हाजिरी दर्ज कर दी गई। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर मामले की जांच के बाद मोहनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। कार्रवाई के तहत आरोपी महिला गृह रक्षक को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले में उपस्थिति पंजी में की गई कथित छेड़छाड़ और फर्जी तरीके से हाजिरी तैयार करने की प्रक्रिया की जांच कर रही है।



