Homeरामपुरउधार के पैसे मांगने पहुंचे युवक पर हमला, रामपुर में पिता और...

उधार के पैसे मांगने पहुंचे युवक पर हमला, रामपुर में पिता और दो बेटों को पुलिस ने दबोचा

कैमूर में पैसे के विवाद में मारपीट, पिता और दो बेटे गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव में उधार के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, घायल संतोष राम ने गांव के ही लालमुनि राम को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शनिवार की शाम संतोष राम अपने रुपये वापस मांगने उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। घटना में संतोष राम घायल हो गए। परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

घायल संतोष राम ने बेलांव थाने में लिखित शिकायत देकर गांव के लालमुनि राम, उनके पुत्र दीपु कुमार और सिप्पु कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments