Homeचैनपुरइसिया पैक्स चुनाव में शिव भजन प्रसाद की शानदार जीत, कन्हैया सिंह...

इसिया पैक्स चुनाव में शिव भजन प्रसाद की शानदार जीत, कन्हैया सिंह को बड़े अंतर से हराया

इसिया पैक्स चुनाव 2026: शिव भजन प्रसाद दूसरी बार बने अध्यक्ष, 588 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

Bihar:  कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र की इसिया पंचायत में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। चुनाव में कुल 54.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 4:30 बजे तक बिना किसी व्यवधान के जारी रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पंचायत स्थित पैक्स गोदाम में बनाए गए दो मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार इसिया पंचायत में कुल 1418 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 769 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 615 पुरुष एवं 154 महिला मतदाता शामिल रहीं।मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स को सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रखंड मुख्यालय लाया गया, जहां आवश्यक औपचारिकताओं और दस्तावेजों की जांच के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की गई।

मतगणना में शिव भजन प्रसाद को 588 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कन्हैया सिंह को 131 वोट मिले। मतों की गिनती पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने शिव भजन प्रसाद को विजयी घोषित करते हुए जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। निर्वाची पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र के साथ सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है। निर्देशों के अनुसार विजय जुलूस निकालने, डीजे बजाने तथा अनावश्यक भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन नियमों के पालन को लेकर विजेता प्रत्याशी को विशेष रूप से अवगत कराया गया है। शिव भजन प्रसाद की जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है, हालांकि प्रशासनिक निर्देशों के मद्देनजर सभी को संयम बरतने की सलाह दी गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments