Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व सांसद पप्पू यादव की फाइल फोटो
- भाजपा में शामिल होने पर दो निर्दलीय MLC की सदस्यता रद्द करने की मांग, जन सुराज ने सभापति को सौंपी याचिका
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
वर्ष 1990 से लेकर अभी तक दलितों का प्रति उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है, दलित नेताओं को अपमानित करना उनकी पुरानी आदत है, इस दौरान उन्होंने कहा की लालू प्रसाद यादव हमेशा दलित नेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं, उन्होंने रामसुंदर दास, कर्पूरी ठाकुर, रामविलास पासवान, जीतन राम मांझी से लेकर भक्तचरण दास तक सबके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, उनके प्रति व्यवहार में उनके मन में आज भी कोई परिवर्तन नहीं आया है।
- रामगढ़ विधानसभा चुनाव पर हाईकोर्ट की नजर, स्ट्रांग रूम खुलने से सियासी सरगर्मी तेज, 30 वोटों के मामूली अंतर से हुआ था हार-जीत का फैसला
- रामगढ़ में बड़ा हादसा टला: पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी कार, दो युवक बाल-बाल बचे भागड़ा के पास NH-319A पर हुआ हादसा

जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा की भक्तचरण दास पुराने नेता है उनके लिए इस तरह के बयान देना किसी भी रूप से सही नहीं है, उन्होंने कहा की बिहार का विपक्ष बीजेपी से मिला हुआ है जिन दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, वहां जन अधिकार पार्टी मजबूती से कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेगी।
- तीन करोड़ की लूट के विरोध में कोचस बाजार बंद, कारोबारियों में आक्रोश; पुलिस के सामने अपराधियों की तलाश बड़ी चुनौती
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
इस दौरान उन्होंने कहा की जनता सेवा करने वाले उम्मीदवार को अपना समर्थन देगी आपको बताते चले की कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट के रिक्त हो जाने से 30 अक्टूबर को इन दो सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके वोटो की गिनती 2 नवंबर को होगी आरजेडी द्वारा इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद कांग्रेस ने इसे आरजेडी द्वारा लिया गया एकतरफा फैसला करार दिया था, जिसके बाद कांग्रेस महागठबंधन से बाहर हो गई थी और दोनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और अपने दल से अलग-अलग उम्मीदवार बनाया है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

