Bihar: कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ी प्रखंड अंतर्गत अधौरा थाना को विभाजित करते हुए लोहरा थाना बनाए जाने के उपरांत उसका उद्घाटन कैमूर एसपी राकेश कुमार एवं डीएम नवदीप शुक्ला के द्वारा 23 जनवरी 2022 की तिथि को किया गया इस तरह से यह 18वां थाने के रूप में क्रियाशील हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में एसआई बालवृंद प्रसाद को प्रतिनियुक्त किया गया है, इसके साथ ही एक एसआई एक एएसआई 10 पुलिस बल, 5 चौकीदार प्रतिनियुक्त किए गए हैं, थाने के संचालन के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध करवाए गए जिसमें एक वाहन एवं एक मोटरसाइकिल उपलब्ध शामिल है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
23 जनवरी की दोपहर कैमूर एसपी राकेश कुमार एवं डीएम नवदीप शुक्ला के साथ भभुआ एसडीपीओ सुनीता कुमारी लोहरा थाना पहुंची जहां कैमूर एसपी राकेश कुमार एवं डीएम नवदीप शुक्ला के द्वारा संयुक्त रूप से थाने का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, मौके पर अधौरा प्रखंड के प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मीडिया को जानकारी देते हुए कैमूर एसपी राकेश कुमार के द्वारा बताया गया लोहरा थाने का उद्घाटन करने के बाद यह क्रियाशील हो गया है, लोहरा थाना से कुल 14 गांव जुड़े हुए हैं, जिसमें लोहरा, खानधर, बहवार, सरइनार, कोटमदाग, चटहास, गुल्लु, पचमाहुल, लोंदा, कदरकलां, कदहर खुर्द, हार, गम्हारी टोला एवं कुफरा टोला शामिल है, अब इन सभी 14 गांव के लोग अपनी प्राथमिकी किसी भी मामले से संबंधित शिकायत लोहरा स्थित थाने में दर्ज कराएंगे।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
अन्य थानों की तरह यहां भी प्रत्येक शनिवार भूमि विवाद से संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर अधौरा अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां स्थानीय सभी 14 गांवों के लोगों के भूमि विवाद से संबंधित मामले निपटाए जाएंगे, अधौरा पूर्ण रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण नक्सल गतिविधियों पर भी रोक लगाने में प्रशासन को काफी मदद मिलेगी, इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा

