Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वही आपसी सहमति एवं कोर्ट में सुलह के बाद दो महीने पूर्व मृतका ससुराल आई। किसनपुर गांव में गरीब परिवार के सहतु बिंद को तीन लड़के चंद्रमा बिंद, सुरज बिंद एवं चंदन बिंद तीनों कर्नाटक में काम करते हैं। विवाहिता की मौत के समय तीनों भाई कर्नाटक में थे। इस संबंध में विवाहिता के ससुर ने बताया की एक दिन पहले अपने मौसी के गांव गोसंई चैनपुर से आई हुई थी। रविवार को दोपहर घर में सो रही मृतका ने जोर से आवाज किया तो जेठानी ने जाकर देखा की मृतका की सांस तेज गति से चल रही है। जेठानी इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को दिया। परिजन कुछ पर पाते उससे पहले ही विवाहिता की मौत हो गई।
सूचना मिलने के बाद पंहुची पुलिस ने रविवार की रात शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। विवाहिता की मौत पर पिता संतु बिंद गांव सेमरा सोनहन ने ससुराल पक्ष पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने कहा पुलिस को विवाहिता की मौत के मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। उन्होंने ने कहा पुलिस मौत की सच्चाई पता लगाने के लिए अनुसंधान शुरू कर दिया है। विवाहिता की हत्या है या आत्महत्या जांच के बाद ही मालुम चलेगा। मौत की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम चलेगा।