Monday, April 21, 2025
Homeअधौरापहाड़ी प्रखंड अधौरा में जनजातीय संस्कृति के उत्सव का किया गया भव्य...

पहाड़ी प्रखंड अधौरा में जनजातीय संस्कृति के उत्सव का किया गया भव्य आयोजन

Bihar: अधौरा मुख्यालय स्थित खेल मैदान में बुधवार को जिला प्रशासन के सौजन्य से जनजातीय संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन डीडीसी ज्ञान प्रकाश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय बारे (भभुआ) के शिक्षक प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए वरीय उपसमाहर्ता गौरव कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन अधौरा प्रखंड के विकास के लिए प्रयत्नशील है। अधौरा प्रखंड की आधी से अधिक आबादी जनजातीय समुदाय की है। जिसे लेकर कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार की सोच है कि अधौरा प्रखंड विकास के मामले में सभी प्रखंडों से पिछड़ा है। ऐसे में जनजातीय संस्कृति के उत्थान के लिए उत्सव मनाया जाय ताकि उनकी परंपरागत संस्कृति कायम रहे और उनका विकास रुके नहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News वही डीडीसी ज्ञान प्रकाश के द्वारा बताया गया की जिला प्रशासन की ओर से जनजातीय संस्कृति के उत्सव का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसे हर साल आयोजित किया जाएगा। जनजातीय संस्कृति के उत्थान और यहां पर्यटकीय सुविधा विकसित कर इनकी आर्थिक व सामाजिक, राजनीतिक विकास किया जा सकता है। पर्यटन स्थल विकसित कर विश्व में स्वीटजरलैंड का नाम है और उसकी अर्थव्यवस्था लाजवाब है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बंशीखोह, तेल्हार कुंड आदि पर्यटन स्थल को विकसित करने का कार्य शुरू हो चुका है। वही कार्यक्रम के शुरू में सर्वप्रथम जनजातीय समुदाय के रामरुप उरांव दुग्धा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम द्वारा उरांव भाषा में घटवारी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया गया। वहीं गुल्लू गांव की टीम ने उरांव भाषा में झूमर गीत का सामूहिक रुप मांदर की थाप पर प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

साथ ही जनजातीय समुदाय से आने वाले स्थानीय प्रखंड उप प्रमुख संजय उरांव के नेतृत्व में नागपुरी नृत्य की रिकार्डिंग पर युवक-युवती ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। आवासीय विद्यालय देवरी के छात्रों ने भी सामूहिक रूप से करमा नृत्य गान प्रस्तुत किया। मैदानी इलाकों के कलाकारों ने भी अपने कला का प्रदर्शन किया। सर्व प्रथम ढुनमुन राजा ने चैता गाकर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर विवश कर दिया। वहीं कैमूर जिले की उभरती हुई लोकगीत गायिका तनुश्री यादव ने भोजपुरी गीत गाए तो उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि से माहौल में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्थानीय पदाधिकारी व कर्मी जनजातीय कलाकारों के साथ मांदर के थाप पर थिरकते रहे और सब एक-दूसरे के हाथ पकड़ जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments