Homeपश्चिमी चम्पारणBJP सांसद संजय जायसवाल से रंगदारी मांगने के मामले में 2 गिरफ्तार

BJP सांसद संजय जायसवाल से रंगदारी मांगने के मामले में 2 गिरफ्तार

सुचना मिलते ही उनके द्वारा एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया।

Bihar:  पश्चिमी चम्पारण जिले के बेतिया से एक खबर सामने आ रहा है, जहां BJP सांसद डॉ. संजय जायसवाल से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के द्वारा 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कालीबाग थाना क्षेत्र शास्त्री नगर निवासी अशोक कुमार एवं विकास कुमार जमादार टोला निवासी के रूप में की गई है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बेतिया एसपी डॉ0 शौर्य सुमन ने बताया की पुलिस के द्वारा महज 24 घंटे के अंदर रंगदारी मामले का सफल उद्वेदन कर मुख्य आरोपित समेत 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बेहद शातिर थे।  चोरी की मोबाइल से बीजेपी सांसद डॉ0 संजय जयसवाल से 10 करोड़ का रंगदारी माँगा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsउन्हें बताया कि मामले की सुचना मिलते ही उनके द्वारा एक विशेष SIT टीम का गठन किया गया। जंहा जांच के दौरान पता चला कि जिस मोबाइल से बेतिया संसद को फोन किया गया था। वह मोबाइल 3 महीने पहले चोरी हो गया था। इस मोबाइल से अशोक नामक युवक ने उनसे फोन कर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। जो नगर के कालीबाग थाना क्षेत्र शास्त्री नगर और जमादार टोला के रहने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

आपको बता दे कि बीते 23 अक्टूबर को 12:40 में दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बेतिया सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के मोबाइल पर अपराधियों ने कॉल कर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी थी एवं रंगदारी नहीं देने पर बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल के पुत्र डॉक्टर शिवम जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद बेतिया सांसद संजय जायसवाल ने नगर थाना में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments