Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बढ़ौना में पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारोबारी को महुआ से निर्मित 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार कारोबारी ग्राम बढ़ौना के ही निवासी स्वर्गीय सोभू राम के पुत्र रामचंद्र राम बताएं गए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी देते हुए चैनपुर थाना अध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया ग्राम मेढ़ के निवासी एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ से निर्मित शराब लेकर बढ़ौना की तरफ से जा रहा है, ऐसी सूचना मिली थी, सूचना के सत्यापन के लिए तत्काल पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस दौरान बढ़ौना से लखमनपूर की तरफ एक व्यक्ति सिर पर बोरा लेकर जा रहा था, पुलिस को देखते ही गेहूं की खेत में उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस के द्वारा दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया जाने लगा, जब पुलिस शराब कारोबारी के नजदीक पहुंची तो बोरा को नीचे फेंक दिया।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट
किसी तरह पुलिस बल के द्वारा दौड़ा कर उसे पकड़ कर लाया गया, जिसके बाद प्लास्टिक के बोरे में जांच पड़ताल की गई तो उसमें प्लास्टिक के गैलन में लगभग 50 लीटर महुआ से निर्मित शराब बरामद किया गया, मौके पर से कारोबारी को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाने के बाद कार्रवाई की जा रही है।
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
- प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान

