Homeचैनपुर3 महीने बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट कांड के तीन आरोपी...

3 महीने बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

कैमूर मारपीट कांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, साहें-बाहें गांव से पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुराने मारपीट मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहें-बाहें गांव निवासी शत्रुघ्न बिंद, बच्चा बिंद और रामायण बिंद के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ये सभी एक मारपीट की घटना में नामजद आरोपी थे और बीते कई महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे साहें-बाहें गांव में हुई मारपीट की घटना में मुरलीधर बिंद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उनका लंबे समय तक इलाज चला। इस मामले में पीड़ित द्वारा चैनपुर थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन सभी आरोपी फरार थे। रविवार सुबह मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच कराकर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments