Homeचैनपुर20 हजार रुपये के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गला...

20 हजार रुपये के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गला और हाथ जख्मी; बाइक और मोबाइल भी छीने

कैमूर में पैसों के विवाद में चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल; बाइक और मोबाइल छीनने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना करजांव मोड़ के समीप की बताई जा रही है। घायल युवक का इलाज कराने के बाद मामले की शिकायत चैनपुर थाना में दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरई गांव निवासी राजू शर्मा (पिता- स्वर्गीय राधा कृष्ण शर्मा) ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 10 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे वह अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल से करजी बाजार जा रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइसी दौरान करजांव मोड़ के पास करजांव गांव के दिलीप सेठ, श्याम बाबू सेठ और बिगन सेठ ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि दिलीप सेठ ने राजू शर्मा से 20 हजार रुपये वापस करने की मांग की। इस पर राजू शर्मा ने कहा कि वह पैसे पहले ही लौटा चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित का आरोप है कि दिलीप सेठ और बिगन सेठ ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया और लगातार वार करने लगे। इस हमले में राजू शर्मा के गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं। राजू शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान तीनों आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी छीन लिया।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में राजू शर्मा चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद उन्होंने थाने में लिखित आवेदन दिया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घायल युवक के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments