Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स में सरकार द्वारा निर्धारित 15 नवंबर की तिथि से धान की अधिप्राप्ति शुरू हो गई है, धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर से आगामी 15 फरवरी तक चलेगा, किसानों को धान बेचने के लिए सहकारिता विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धान अधिप्राप्ति के कार्य के लिए चैनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत जगरिया के पैक्स गोदाम का उद्घाटन प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया, जिसमें मौके पर चैनपुर बीडीओ अजाजुद्दीन अहमद, सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह, बीसीओ अजय कुमार एवं उपेंद्र पासवान मौजूद रहे, वहीं उद्घाटन के उपरांत जगरिया पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार पांडे के द्वारा सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया है।
धान अधिप्राप्ति से संबंधित जानकारी देते हुए चैनपुर सीओ और बीसीओ अजय कुमार एवं उपेंद्र पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया 15 नवंबर से 15 फरवरी तक किसानों से धान अधिप्राप्ति करने का समय निर्धारित है, इच्छुक किसान सहकारिता विभाग के पोर्टल पर जाकर सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करेंगे जिसके बाद धान अधिप्राप्ति के लिए आवेदन करेंगे, उसके बाद पैक्स गोदाम पर धान लेकर आएंगे समर्थन मूल्य साधारण धान 2040 रुपए प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड के धान 2060 प्रति क्विंटल के आधार पर संबंधित किसान को उनके बैंक खाते में धान अधिप्राप्ति के भुगतान किए जाएंगे।
रैयतधारी किसानों से ढाई सौ क्विंटल जबकि गैर रैयत किसानों से 100 क्विंटल धान खरीद किए जाएंगे, नए नियम के तहत प्रत्येक किसान किसी भी पैक्स गोदाम पर सिर्फ एक बार ही अपना समुचित धान एक रजिस्ट्रेशन पर बेच सकते हैं, उदाहरण के तौर पर अगर किसी किसान का ढाई सौ क्विंटल धान है तो वह अलग-अलग टुकड़ों में गोदाम पर आकर धान की बिक्री नहीं करेंगे, वह एक बार ही पूरा ढाई सौ क्विंटल धान लाकर बेचेंगे और ढाई सौ क्विंटल का भुगतान उन्हें किया जाएगा, मौके पर मौजूद सभी किसानों को धान अधिप्राप्ति से संबंधित सभी जानकारियां विस्तार पूर्वक दी गई है।