Homeचैनपुरहाटा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: घर में घुसकर हमला, पिता-पुत्र...

हाटा में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: घर में घुसकर हमला, पिता-पुत्र समेत चार घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

कैमूर हाटा मारपीट: जमीनी विवाद में घर में घुसकर हमला, चार घायल, दो गिरफ्तार

Bihar: कैमूर (चैनपुर) नगर पंचायत हाटा में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता का सिर फट गया, बेटे का हाथ टूट गया, जबकि मां और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़ित संजय राम (पिता स्व. घासी राम) के अनुसार, 17 अप्रैल को वह अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही मनोज राम अपने परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में संजय राम का सिर फट गया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र आशीष कुमार को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। वहीं, पत्नी और पुत्री को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।

घायल अवस्था में सभी लोग चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रिलोकी राम और मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments