Homeचैनपुरहाटा बाजार में शराब के नशे में हंगामा, पूर्व मुखिया पति और...

हाटा बाजार में शराब के नशे में हंगामा, पूर्व मुखिया पति और सरपंच पति समेत 5 गिरफ्तार

हाटा में शराब पीकर हंगामा, पूर्व मुखिया-सरपंच पति समेत 5 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में शराब के नशे में हंगामा करना पांच लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया पति और पूर्व सरपंच पति समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हाटा नगर निवासी पूर्व मुखिया पति गोपाल यादव, पूर्व सरपंच पति संजय सिंह यादव, विभूति यादव, अरविंद कुमार गिरि तथा अमाव गांव निवासी हीरामन सिंह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
चैनपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि हाटा बाजार में कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मदद से सभी पांचों को पकड़ लिया गया।

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि
पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी पांच लोगों की मेडिकल जांच कराई गई। जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध शराबबंदी कानून के तहत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments