Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक 20 वर्षीय छात्रा के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
परिजनों के अनुसार 3 मार्च 2026 को दोपहर में छात्रा ने हाटा बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कही और घर से निकल गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
अगले दिन भी परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की, मगर छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अंततः पिता ने चैनपुर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्रा की तलाश के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।



