Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार 24 मार्च को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बख्तियार शाह के रौजा के पास स्थित नौधरा खेल मैदान में प्रस्तावित है। इस दौरान करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए जाने की संभावना है।कार्यक्रम को लेकर मैदान में मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही 12 से अधिक स्टॉल लगाए जाने की भी तैयारी की जा रही है, जहां विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे।
इसके अलावा अधिकारियों ने नौधरा मौजा में निर्माणाधीन अल्पसंख्यक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल के पास अस्थायी समीक्षा कक्ष और ग्रीन रूम बनाने की व्यवस्था भी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान चैनपुर बीडीओ समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



