Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जांच के दौरान ही संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घायल बदमाशों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी रोहित शर्मा और जीबी नगर थाना क्षेत्र के रोहित कुमार उर्फ रिशु के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक रोहित शर्मा पहले से कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी हाल ही में थाने के पास स्थित एक आभूषण दुकान में हुई लूटकांड में भी शामिल थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है।



