Homeचैनपुरसावन की आखिरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दयाल...

सावन की आखिरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, दयाल नाथ स्वामी मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, दयाल नाथ मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अमांव गांव स्थित प्रसिद्ध श्री दयाल नाथ स्वामी महादेव मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने वाराणसी से गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।  सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुबह होते ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, भक्तों की संख्या बढ़ती गई। शिवालयों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री दयाल नाथ स्वामी महादेव मंदिर के सदस्य बलदाउ सिंह पटेल ने बताया कि अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी से गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि मंदिर से जुड़ी एक पुरानी धार्मिक परंपरा के तहत भादो महीने की पहली सोमवारी को भी यहां विशेष जलाभिषेक का आयोजन होता है। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी दिन शाम को मां काली की वार्षिक पूजा भी मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संपन्न होगी।

इधर, चैनपुर बाजार स्थित हरसू ब्रह्म मंदिर में भी अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और दोपहर तक परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, शहद, दही, फल, फूल समेत विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। अंतिम सोमवारी के मौके पर मंदिर में विशेष पूजा के साथ दोपहर बाद रुद्राभिषेक भी कराया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलकामना की। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर पूरे चैनपुर क्षेत्र में दिनभर धार्मिक उत्साह बना रहा। शिवालयों में उमड़ी भीड़ और गूंजते जयकारों ने माहौल को पूरी तरह शिवमय कर दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments