Tuesday, June 10, 2025
Homeसारणसारण में दहेज को लेकर हुई अनबन तो लड़के ने लड़की को...

सारण में दहेज को लेकर हुई अनबन तो लड़के ने लड़की को मंदिर ले जाकर ली शादी

Bihar: सारण जिले में प्रेम विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया जहां लड़के और लड़की के परिवार में दहेज को लेकर अनबन हुई तो लड़के ने लड़की को मंदिर ले जाकर शादी कर ली हालांकि शादी के बाद भी लड़के के परिवार वाले खफा है, लड़का उन्हें मनाने में जुटा हुआ है उनका कहना है कि हम दोनों मिलकर परिवार वालों को मना लेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

बताया जा रहा है कि जैसे ही दूल्हे को पता चला कि शादी में दहेज को लेकर लड़की वालों से विवाद हुआ है तो वह अकेले ही लड़की घर जा पहुंचा और लड़की के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया लड़की पक्ष के लोगों ने हामी भर दी, जिसके बाद गांव के ही कुछ वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

जानकारी के अनुसार बनियापुर के कंहौली मनोहर की लड़की नेहा कुमारी की शादी गोपालगंज जिला के मांझागढ़ निवासी रविन्द्र कुमार के साथ तय हुई थी, लड़का रविंद्र कुमार दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता है, शादी तय होने के बाद दहेज को लेकर लड़की के पिता नाराज हो गए जिसके बाद उन्होंने शादी करने से मना कर दिया, शादी को लेकर बाकी सारी तैयारी हो चुकी थी, शादी नवंबर में तय हुई थी लेकिन दहेज को लेकर लड़के के पिता तैयार नहीं थे।

लड़के ने बताया कि शादी तय होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत शुरू हो गई थी 6 महीने से बात करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, दहेज को लेकर शादी में रुकावट आई तो वो परेशान हो गए और सीधे लड़की वालों के घर पहुंच गए लड़की अभी मायके में ही रह रही है, दोनों मिलकर लड़के के परिवार वालों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments