Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना कांड संख्या 30/26 के तहत कार्रवाई करते हुए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने यह सफलता हासिल की। प्रतिबिंब पोर्टल पर मिले संदिग्ध मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी गांव स्थित रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी रितिक कुमार (25 वर्ष), पिता उमेश राउत और रंजय कुमार (25 वर्ष), पिता संतोष प्रसाद के रूप में की गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी खुद को धनी फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों को फोन करते थे और कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस व अन्य चार्ज के नाम पर उनसे पैसे ठग लेते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो स्मार्ट मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है।



