Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक रमण खां की मां काजल देवी ने बताया कि देर रात तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इसके बाद सभी लोग सो गए। सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। गेट की ग्रील का रस्सी काटकर जब वे अंदर पहुंचे तो देखा कि बहू सोनी देवी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी, जबकि बेटा रमण खां कमरे में फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलने पर बनगांव थाना की पुलिस पहुंची और कमरे को सील कर दिया। मामले की जांच के लिए वरीय अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद एसडीपीओ आलोक कुमार और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।



