Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार बिहार सरकार की जमीन पर रास्ता को लेकर विजय राय और राजू राय के बीच विवाद हुआ था इस दौरान राजू राय ने विजय राय की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो जाने का आरोप मृतक की पत्नी मोक्षी देवी ने लगाया है, पुलिस से शिकायत कर राजू राय सहित उसके साला और पत्नी संजुला देवी, संतोष राय और उसकी पत्नी कविता देवी को आरोपित किया गया है।
- हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार
- एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या


मृतक की पत्नी ने बताया की आरोपितों के द्वारा सरकारी जमीन पर रखे मवेशी के नाद को हटाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर सभी लोगों ने मिलकर मारपीट की, जिसमें उसके पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने मकेशर गांव पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली है, मोक्षी देवी के आवेदन पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है, वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

