Homeपटनासदन में SIR का विरोध कर रहे विपक्ष एवं मार्शल के बिच...

सदन में SIR का विरोध कर रहे विपक्ष एवं मार्शल के बिच झड़प

Bihar: पटना, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष के द्वारा जोरदार हंगामा किया गया। सदन के बाहर फिर विपक्ष के तमाम सदस्य काले कपड़ों में धरना देते दिखे। जिस कारण मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों को विधानसभा के दूसरे प्रवेश द्वार से सदन के अंदर प्रवेश कराया गया। वही इन सदस्यों की धरना प्रदर्शन से को देखते हुए विधानसभा की सुरक्षा में तैनात मार्शल ने मोर्चा संभाला। जिस कारण विपक्ष के नेता व मार्शल में झड़प हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआपको बता दे की बिहार में इन दिनों विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। वही सत्र के दौरान विपक्ष बिहार की विधि व्यवस्था से लेकर एसआइआर तक के मसले पर सरकार पर हमलावर है। जिसे लेकर मंगलवार को विपक्ष के द्वारा विधानसभा परिसर में धरना दिया गया एवं मुख्य प्रवेश द्वार को बाधित किया गया। जिसके बाद बुधवार को फिर विपक्ष काले कपड़ों में विधानसभा परिसर पहुंचे और मंगलवार की तरह ही विधानसभा पार्टी के प्रवेश द्वार के निकट धरना पर बैठ गए। तमाम सदस्य वोट बंदी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और भाजपा जदयू सरकार पर हमलावर थे।

विपक्ष के सदस्यों के धरने की वजह से सत्ता पक्ष के सदस्य सदन के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। यहां तक की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी विधानसभा के दूसरे प्रवेश द्वार से सदन में प्रवेश कराया गया। विपक्ष के इस हंगामा को बढ़ता देख मार्शल बाहर निकले और उन्होंने विपक्ष के सदस्यों के हाथों से नारों की तख्तियां और पोस्टर छीनने का प्रयास किया। जिसके बाद विपक्षी सदस्य और मार्शल के बीच झड़प हो गया। विपक्ष के प्रदर्शन के बीच ही सदन की गतिविधियां शुरू करने के लिए घंटी बज गई और धरना का असर कम होना शुरू हो गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments