Homeरामगढ़सड़क हादसे में रामगढ़ के दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप...

सड़क हादसे में रामगढ़ के दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रामगढ़ के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, करम्हरी गांव के पास हुई भीषण टक्कर

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के दो युवकों की शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानियां थाना क्षेत्र के करम्हरी गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान विशुनपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय निरंजन राम (पिता– लक्षमण राम) और महुअर गांव निवासी 32 वर्षीय पप्पू राम के रूप में की गई है। दोनों युवक रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक हीरो होंडा बाइक से दिलदारनगर बाजार गए थे, जहां से वे बिजली का सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वे अभी कर्मनाशा नदी के पास बिहार सीमा में प्रवेश भी नहीं कर पाए थे कि करम्हरी गांव के पास सामने से आ रही अपाचे बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अपाचे बाइक सवार तीसरा युवक, जो उत्तर प्रदेश के घरोहिया गांव का बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही विशुनपुरा गांव के कुछ लोग, जो जमानियां में खोभारी राम के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं जमानियां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना ले गई। इसके बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शवों को गाजीपुर भेज दिया गया। इस हादसे के बाद महुअर और विशुनपुरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments