Homeदुर्गावतीशादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत,...

शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, एक ही परिवार के बुझ गए दो चिराग

कैमूर एनएच-19 पर भीषण हादसा, चाचा-भतीजे समेत दो युवकों की मौत

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। कर्मनाशा पावर ग्रिड के समीप तेज रफ्तार बड़े वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोषवा गांव निवासी चाचा-भतीजे के रूप में हुई है। मृतकों में हनुमान सिंह के 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस सिंह और विजय बहादुर सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु सिंह शामिल हैं। दोनों एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शनिवार की देर रात कुल्हड़िया स्थित आनंद लोक होटल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव घोषवा लौट रहे थे। इसी दौरान कर्मनाशा पावर ग्रिड के समीप एनएच-19 के दक्षिणी लेन पर उनकी बाइक एक बड़े वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा।

डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बची जान

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

परिवार में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर

दो युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी समारोह से लौटने की राह देख रहे परिवार के लोगों को जब इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। घोषवा गांव में शोक का माहौल है। मृतक के भाई अमन सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में उनके परिवार के दो युवकों की मौत हो गई है। उन्हें इसकी सूचना दुर्गावती प्रशासन के माध्यम से मिली। दोनों युवकों के शव दुर्गावती थाना लाए गए हैं।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस

इस संबंध में दुर्गावती थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments