Homeकुदरावीडियो वायरल होते ही कार्रवाई: कुदरा थाना के एसआई शंभू भगत लाइन...

वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई: कुदरा थाना के एसआई शंभू भगत लाइन हाजिर, चुनावी धांधली के आरोपों की जांच शुरू

कुदरा में वायरल वीडियो कांड: एसआई शंभू भगत लाइन हाजिर, पैसे ट्रांसफर मामले की जांच शुरू

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला मोबाइल के जरिए खाते में रुपए के लेनदेन से जुड़ा है, जिसने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार, अवर निरीक्षक शंभू भगत के खाते से रामपुर गांव निवासी पुनीत कुमार पासवान के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मेउड़ा पैक्स चुनाव की मतगणना के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाया गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

वीडियो सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि चुनाव में कथित गड़बड़ी को लेकर पैसे का लेनदेन हुआ। वहीं, यह भी चर्चा है कि वीडियो सार्वजनिक नहीं करने के बदले पुलिसकर्मी ने युवक को रकम ट्रांसफर की।
हालांकि, इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एसआई शंभू भगत ने दावा किया है कि उनका मोबाइल जबरन छीन लिया गया था और उसी के जरिए उनके खाते से पैसे ट्रांसफर कर दिए गए। इधर, मोहनियां के एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच शुरू करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। वहीं, पैक्स चुनाव में प्रत्याशी रहे दिलीप कुमार पासवान ने भी चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम को आवेदन देकर पुनर्मतदान की मांग की है। दूसरी ओर, बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी शांभवी श्रीवास्तव ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है और पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित पुलिसकर्मी की चुनाव ड्यूटी नहीं थी, वह केवल गश्ती टीम में शामिल थे। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments