Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। मृतका के गले पर फांसी का निशान पाया गया है। जिसे लेकर उसके ससुराल वालो का कहना है कि उसने फांसी लगा ली थी। हालांकि मृतका के मायका के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वही मृत महिला के मामा खेदन राम ने बताया कि उन लोगों को शक है कि गीता के ससुराल के लोगों के द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। उन लोगों के द्वारा पहले से ही उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है। प्रताड़ना को लेकर एक बार थाना में आवेदन भी दिया गया था। उसके बाद समझौता हुआ था। एक माह पहले भी विवहिता को प्रताड़ित किया गया था। उसके बाद गांव वालों के द्वारा समझौता कराया गया था।