Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि अरविंद पासी शुक्रवार की दोपहर बारात से लौटे थे। खाना खा कर कमरे में सोने गए। इसी दौरान टेबुल फैन का स्वीच बोर्ड में प्लग लगाने लगे। तभी करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। स्वजन फौरन उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक ने अरविंद पासी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अभी 4 दिन पूर्व ही मृतक के बहन की शादी संपन्न हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। जो मातम में बदल गया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि बड़का सगरा गांव में करंट की चपेट में आने से अरविंद पासी नामक एक युवक की मौत हो गई है। शव का सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।