Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसके बाद पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़रिया पंचायत के उपमुखिया गौतम मंडल, मुखिया के चचेरे भाई छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, एवं अन्य आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को छात्रा इंटर का रजिस्ट्रेशन कराने पड़रिया विद्यालय गई थी। रजिस्ट्रेशन का काम अधूरा रहने के कारण वह ममेरी बहन के साथ ननिहाल चली गई। जिसके बाद शनिवार को विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वापस लौट रही थी।
उसी दौरान रास्ते में नहर किनारे पूर्व से घात लगाए उपमुखिया गौतम मंडल ,मुखिया का चचेरा भाई छोटू कुमार समेत अन्य लोगों ने घेर लिया। फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर छात्रा के साथ रात भर सामुहिक दुष्कर्म किया। लगभग 12:00 बजे रात छात्रा किसी तरह घर पहुंची एवं घटना की सुचना अपने स्वजन को दी। जिसके बाद स्वजन रविवार की सुबह छात्रा को लेकर थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमुखिया गौतम और छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया एवं पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया।। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपमुखिया ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी किया है।