Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। आवेदन के अनुसार, शिशुपाल बिंद का पुत्र रंजन कुमार शाम के समय शौच के लिए गांव से बाहर जा रहा था। इसी दौरान आरोप है कि गांव निवासी मनु यादव के पुत्र राजू यादव और चीनी यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इधर, शिशुपाल बिंद बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें अपने पुत्र के रोने और जोर-जोर से आवाज लगाने की आवाज सुनाई दी।
जब वह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने कथित तौर पर दोनों युवकों को अपने पुत्र को घसीटकर ले जाते हुए देखा। पिता को सामने देखकर दोनों युवक रंजन कुमार को छोड़कर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित के पिता ने चैनपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



