Bihar: गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर प्रखंड के शिवचरण लेन के स्थानीय मोहल्ले के एक शादी समारोह में चोरी की नियत से घर में घुसे चोरों ने लुट में सफल नहीं होने पर घर के बाहर बमबारी की, जिसमें घर के एक सदस्य अरुण प्रजापति जख्मी हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बम की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसे देख कर तीनों लुटेरे भागने लगे, जिसे घरवालों और मोहल्ले वालों ने खदेड़ कर पकड़ लिया, चोरों ने घर के पास में दो बम फेंका था लेकिन संयोग अच्छा था की दोनों बम विस्फोट नहीं हो सका, ऐसी स्थिति में लोगों ने तीनों बदमाशों को धर दबोचा और जमकर धुलाई कर दी।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
घटना की सूचना के बाद बुनियादगंज थाना पुलिस मौके पहुंची और तीनों घायल बदमाशों को जयप्रकाश नारायण अस्पताल लेकर आई, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा बम बरामद किया है, वही पकड़े गए चोरों की पहचान राजा कुमार ताती उर्फ करण कुमार उर्फ राहुल कुमार, सूरज कुमार उर्फ आकाश कुमार और विकास कुमार शामिल है।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
घटना के संबंध में बुनियादगंज थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया की शिवचरण मोहल्ला निवासी दुखद राम के घर में शादी समारोह था जहां लूटपाट करने के लिए तीनों पहुंचे थे, इन तीनों का इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है, वहीं घरवालों और मोहल्ले वालों की सजकता कारण लूटपाट में सफल नहीं हुए फिलहाल पीड़ित परिवार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।
- हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार
- एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या

