Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवती की मार्मिक कहानी सुनकर पुलिस वाले भी रह गए दंग
ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने युवती और नशे में धुत युवक को थाने लाई और पूछताछ शुरू की तो युवती ने जो बताया उसके बाद लव जिहाद का बेहद विभत्स रूप सामने आया, जिसे सुनकर थाने में मौजूद थानेदार और पुलिसकर्मी भी अचंभित रह गए।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
युवती के अनाथ होने का युवक ने उठाया लाभ
युवती ने पुलिस को बताया की उसके पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था, जिस कारण वह काफी अभाव में जिंदगी जी रही थी, बाद में वह जागरण में प्रोग्राम करने लगी जिससे कुछ पैसे मिल जाते थे, इसी बीच उसे पिछले साल एक युवक मिला जो उससे सहानुभूति जताने लगा युवक ने अपना नाम बबलू राय बताया और खुद को अनाथ और कुंवारा बताया बबलू राय ने युवती की मदद करने के बहाने उससे जान पहचान बढ़ाई और उसे अपने प्रेम के झांसे में फंसा लिया, जिसके बाद बबलू राय ने कहा की वह उससे शादी करना चाहता है जिसमें अनाथ युवती ने हामी भर दी, लेकिन उस युवक की सच्चाई तब सामने आई जब वह युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने कोर्ट पहुंचा था।
- हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार
- एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या
कोट में उजागर हुई बबलू राय के बदले गुलाम रसूल की पहचान
युवती ने थानेदार को बताया की पिछले साल 17 अगस्त 2020 को बबलू राय उससे शादी करने के लिए कोर्ट ले गया जहां दोनों से आधार कार्ड माँगा गया, तो युवती ने देखा की बबलू राय की जगह आधार कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद गुलाम रसूल लिखा है, तब वह उसका नाम देखकर हैरान रह गई और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया लेकिन इसके बाद ही युवक अपनी असलियत पर उतरा और उसने युवती के साथ प्रेम संबंध के दौरान बनाएं शारीरिक संबंध का जो वीडियो बना लिया था, उसे वायरल कर देने की धमकी दी और कहा की देखते हैं इसके बाद कौन उससे शादी करेगा, लाचार युवती के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा और उसने कोर्ट शपथपत्र माध्यम से शादी कर ली।
- सासाराम में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत
- पंचायत सचिव नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी: जालसाज गिरफ्तार, भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद
ब्लैक मेलिंग के लिए पहले से बना रखा था युवती का अश्लील वीडियो
पीड़ित युवती ने बताया की शादी के कुछ दिनों बाद ही पता चला की वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं, युवती जब सवाल पूछती तो गुलाम रसूल उसके साथ मारपीट करता था, वही उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाने के अलावा देह व्यापार करने के लिए भी मजबूर किया, गुलाब रसूल अक्सर उसके गले पर चाकू रखकर गला रेत देने की धमकी देता था, मजबूरन युवती उसके कहने पर गलत काम करने को मजबूर हो गई, इस दौरान उसने कई बार भाग कर बचने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाई।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
युवती ने हिम्मत जुटाकर चलती बाइक से लगा दी छलांग
पीड़ित युवती ने बताया की गुलाम रसूल जब भी घर से बाहर निकलता था तो मोबाइल अपने साथ लेकर कमरे की गेट में बाहर से ताला मार कर जाता था, गुरुवार को उसने युवती को कहा की आज अच्छा पैसा देने वाला ग्राहक मिला है, इसीलिए उसे वैशाली गढ़ चलना होगा, जिसके बाद रास्ते में अख्तियारपुर के पास युवती ने हिम्मत दिखाई व बाइक से कूद गई और उसने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद यह कहानी सामने आई, वही थानेदार मणिभूषण ने बताया है की युवती के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे करवाई की जा रही है।
- कैमूर में फसल क्षतिपूर्ति आवेदन निरस्त होने पर किसानों का विरोध, सुधार की मांग तेज
- कैमूर के सलौजा में रातभर सक्रिय रहे चोर, लाखों के जेवरात पार; गश्ती व्यवस्था पर उठे सवाल

