Bihar: कैमूर जिले में पंचायती राज व्यवस्था के शीर्ष पद जिला पर्षद अध्यक्ष की कुर्सी पर एक बार फिर महिला पार्षद ने अपने कब्जे में ले लिया है, रामगढ़ से जिला पार्षद बनी रिंकी सिंह ने पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष विशंभर यादव को 2 मतों से हराया है, जिला पर्षद के कुल 19 वोटो में से रामगढ़ की रिंकी सिंह को 10 वोट प्राप्त हुए थे, जबकि 8 वोट पूर्व चेयरमैन विशंभर यादव को जबकि एक वोट अवैध हो गया था।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर नुआंव से जीती जिला पार्षद पूनम देवी ने 2 मतों से कुदरा की पार्षद श्वेता गुप्ता को पराजित किया पूनम देवी को कुल 10 मत मिले वहीं श्वेता गुप्ता को 8 मत प्राप्त हुए, इस तरफ से पूनम देवी उपाध्यक्ष के पद पर चुनी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच में जुटी पुलिस
- कुर्की जब्ती को गई पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विजेता घोषित होने के उपरांत कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला के द्वारा जिला पर्षद अध्यक्ष रिंकी सिंह एवं उपाध्यक्ष पूनम देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया, और जीत की बधाई दी गई, उस दौरान मौके पर चुनाव संचालन पंचायत राज पदाधिकारी प्रमोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि अंतिम 2 दिनों में पूरा समीकरण बदल गया पहले जहां जोर शोर से पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष विशंभर यादव के जीतने के क्यास लोगों के द्वारा लगाए जा रहे थे, वह अचानक से धराशाई हो गया, बताया जा रहा है कि 2 दिन पूर्व विशंभर यादव के खेमे में 11 पर्षद, जबकि रिंकी सिंह के खेमे में 8 पर्षद थे, जिला अध्यक्ष के दौड़ में पर्षद विशंभर यादव एवं रिंकी सिंह पूरी ताकत के साथ पार्षदों को अपनी तरफ करने में जुटे हुए थे अचानक से पूरा खेल ही बदल गया और रिंकी सिंह का पलड़ा भारी हो गया।

- पटना से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट हुई रद्द, आक्रोशित यात्रियों ने किया हंगामा
- उद्योगपति गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मार कर दी हत्या
रिंकी सिंह के साथ के पार्षदों में पूनम देवी नुआंव, मीना देवी भभुआ भाग 2, समदेइया देवी भगवानपुर, विकास सिंह भभुआ भाग 3, मनी सिंह चांद भाग 2, राजकुमार सिंह अधौरा, गीता देवी मोहनिया भाग 3, मिथिलेश पासवान दुर्गावती भाग 1, ब्रजेश कुमार सिंह मोहनिया भाग 1, शत्रुघन कुमार सिंह मोहनिया भाग 2 का नाम शामिल है।
विशंभर नाथ सिंह के साथ रहे पार्षदों की सूची में दीपक यादव दुर्गावती भाग 2, ब्लू राम चैनपुर भाग-2, मधु यादव कुदरा भाग 1, श्वेता गुप्ता कुदरा भाग 2, शिवरानी देवी रामपुर, प्रदीप कुमार गुप्ता भभुआ भाग 1 एवं अखिलेश कुमार चौरसिया चैनपुर भाग 1 का नाम शामिल है।
एक तरफ जिला पर्षद अध्यक्ष की कुर्सी पर जीती रिंकी सिंह के समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष विशंभर नाथ के खेमे में लोगों में मायूसी देखी जा रही है।

- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली योजना से बिहार हो रहा खुशहाल, पेयजल संकट अब नहीं बनेगी मुसीबत
- Sahara Refund Portal: सहारा में फंसा है पैसा तो तुरंत करें ऐसे आवेदन, जाने पूरी प्रक्रिया
जिला पर्षद अध्यक्ष पद पर जीती रिंकी सिंह कि राजनीतिक इतिहास की बात की जाए तो रिंकी सिंह घरेलू महिला बताई जा रही है, कभी चौखट तक नहीं लांघने वाली राजघराने की बहू जब चुनाव में उतरी तो लोग उनके व्यक्तित्व, स्पष्ट और सुलझे अंदाज में लोगों से बातचीत लोगों को प्रभावित कर गई, शैक्षणिक योग्यता के मामले में कैमूर में चौथी चेयरमैन बनी रिंकी सिंह डबल एमए की हुई है, प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा इन्होंने छत्तीसगढ़ के भिलाई से प्राप्त किया है, दसवीं क्लास में जिला स्तरीय फुटबाल की खिलाड़ी भी रही है, वॉलीबॉल में अभी भी इनकी रुचि है, जन्म 24 दिसंबर 1975 में हुआ है, इनकी शादी विनीत सिंह उर्फ बंटी सिंह से रामगढ़ के इसरी में हुई है, जनसंघ के नेता राजेंद्र सिंह ने अपने पुत्र की शादी स्पोर्ट्समैन से किया, तब से वह बहू को बेटे के रूप में मानते आ रहे थे, जिसका फर्ज रिंकी सिंह ने निभाया है, वहीं इस जीत के बाद रामगढ़ के लोगों में काफी खुशी का माहौल है।
