Homeचैनपुररक्षाबंधन पर खरीदारी का दबाव, एनएच-219 पर तीन घंटे तक जाम; एंबुलेंस...

रक्षाबंधन पर खरीदारी का दबाव, एनएच-219 पर तीन घंटे तक जाम; एंबुलेंस भी फंसी, हाटा बाजार में भी यातायात व्यवस्था चरमराई

रक्षाबंधन पर NH-219 पर महाजाम, 3 घंटे फंसी गाड़ियां; एंबुलेंस भी अटकी

Bihar: रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर शुक्रवार को बाजारों में उमड़ी भीड़ का सीधा असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला। चैनपुर थाना के समीप एनएच-219 पर वाहनों का दबाव इतना बढ़ गया कि करीब तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पंचायत हाटा में भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी
जाम की स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब रोहतास जिले के चेनारी से मरीज को लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस भी वाहनों के बीच फंस गई। एंबुलेंस फंसे होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद उसे जाम से बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस को आगे रवाना किया गया।

टेंपो में फंसी महिला की साड़ी, सड़क पर हुआ विवाद
जाम के दौरान सड़क पार कर रही एक महिला की साड़ी अचानक एक टेंपो में फंसकर फट गई। इसको लेकर महिला और टेंपो चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। इस घटनाक्रम के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया।

त्योहार की खुशी पर जाम पड़ा भारी
रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी करने और अपने रिश्तेदारों के घर जाने के लिए निकले थे। अचानक बढ़े यातायात दबाव के कारण मुख्य सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम में फंसे वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित कराया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया और एनएच-219 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments