Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मृतक संजय सहनी की पत्नी पार्वती देवी ने बताया की उनके पति शौच के लिए अहले सुबह में निकले थे, इसी बिच जानकारी मिली कि उनके पति का शव मिला है। उनको पेड़ से बांध पिटाई कर हत्या कर दी गई है और शव को पेड़ से टांग दिया गया है। उनके ऊपर मुर्गा की चोरी करने का आरोप लगा है। दरसल आरोपी से पूर्व से विवाद चलता आ रहा है। मुर्गा फॉर्म का संचालन मृतक का पट्टीदार है और उसके द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है।
वही इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर रामपुर हरि थाना के एसएचओ शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे से शव मिली है। मुर्गा चोरी के आरोप में पिटाई से मौत की बात कही जा रही है। मुर्गा फॉर्म संचालक और मृतक आपस में रिश्तेदार है पत्नी ने आरोप लगाया है कि मुर्गा फॉर्म के संचलक ने हत्या की है। मामले की जांच किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है। आरोपी अभी फरार हो गए हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।