Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुबह शव मिलने के बाद गांव में मचा हड़कंप
बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथौड़ी भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल वारदात में किए जाने की आशंका है।
बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के बड़े पुत्र दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को हिरासत में लिया है। दोनों को संदिग्ध मानकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार के एक हाथ में भी चोट का निशान पाया गया है। पुलिस इस चोट के कारणों की भी जांच कर रही है।
संपत्ति विवाद को लेकर हत्या की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद को दोहरे हत्याकांड की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल एफएसएल जांच से मिलने वाले साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और घटनास्थल से बरामद हथौड़ी के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद तेंदुनी गांव में दहशत और शोक का माहौल है।



