Bihar: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखंड अंतर्गत पकाही झझरा पंचायत के एक गांव में एक महिला को चरित्रहीन बता उसके चेहरे पर कालिख और चुना लगा पूरे गांव में घुमाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- इलाज के दौरान मौत से भड़का आक्रोश: NH-19 जाम, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
- कैमूर में पशु तस्करी पर बड़ा प्रहार: दुर्गावती से 3 कंटेनर जब्त, 125 मवेशी बरामद, तस्कर फरार
वीडियो में महिला पर उसके ससुराल वालों ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाया, इसके बाद इसे लेकर पंचायती हुई जहां पंचायत में उसका सिर मुड़वाकर गांव में घुमाने का आदेश दिया अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पीड़ित महिला ने महिला थाने में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल
दरअसल महिला पर किसी गैर मर्द के साथ गलत संबंध का आरोप लगा है, यह आरोप महिला के ससुराल वालों ने ही लगाया है महिला उसी गांव की बहू है, घटना के बाद मामले को लेकर गांव में पंचायती हुई गांव में ही लोगों ने महिला को चरित्रहीन बताकर उसकी अपमानित किया, गांव के कुछ लोगों के द्वारा महिला के सिर के बाल काट लिए गए साथ ही चेहरे के एक तरफ उजला और दूसरी तरफ काला रंग लगा दिया गया और गाली गलौज करते हुए पूरे गांव में घुमाया और फिर गांव के सीमा के बाहर छोड़ दिया।
- कैमूर में विरासत बचाने की मुहिम: प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन के लिए प्रशासन आगे आया
- हरसू ब्रह्म धाम के विकास की बनी रूपरेखा: नई न्यास समिति की पहली बैठक में लिए गए अहम फैसले
इस घटना का गांव कुछ लोगों ने विरोध किया इसके बाद मामले को जैसे-तैसे दबा दिया गया लेकिन गांव के लोगों की क्रूरता का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया था जो बुधवार को वायरल हो गया महिला ने आत्मसम्मान की गुहार महिला थाने में लगाई है पीड़ित महिला के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
- सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
- यात्रियों को बड़ी राहत: रेलवे ने लॉन्च किया ‘रेल वन ऐप’, अब मोबाइल से ही बुक होंगे सभी टिकट

