Homeदुर्गावतीमहिला के साथ छेड़खानी मामले में दुर्गावती कल्याणपुर सरपंच पति गिरफ्तार

महिला के साथ छेड़खानी मामले में दुर्गावती कल्याणपुर सरपंच पति गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर के सरपंच पति को पुलिस के द्वारा एक महिला के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, मामला 17 जून 2023 की सुबह की बताई जा रही है, गिरफ्तार सरपंच पति की पहचान संतु राम के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना
दुर्गावती थाना

मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर पंचायत की एक महिला के द्वारा दुर्गावती थाने में आवेदन देते हुए आरोप लगाया गया था कि सरपंच पति के द्वारा बीते 2 वर्षों से गलत नियत से हमेशा छेड़खानी जबरदस्ती आदि उनके साथ की जा रही है, जिसका मुख्य कारण है महिला के पति अन्य राज्य में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं घर पर महिला अपनी पुत्री के साथ अकेले रहती है।

17 जून 2023 की सुबह संतु राम दरवाजे को धक्का देकर घर में घुस गए, जब महिला द्वारा पूछा गया कि क्या काम है तो सीधे महिला के पास पहुंचकर महिला का बांह पकड़ लिया गया और गंदी हरकतें करने लगा और गंदी बातें बोल लगा, उस दौरान महिला की 12 वर्षीय पुत्री आई तो उसके साथ भी गलत हरकत करने लगा तब महिला के द्वारा डंडा उठा लिया गया, तो सरपंच पति मौके पर से भाग निकला जाते-जाते कई अभद्र बातें कहते हुए धमकी दे गया है।

महिला का आरोप है कि सरपंच पति महिला के साथ एवं महिला के पुत्री के साथ जबरन संबंध बनाना चाहता है, विरोध करने पर एससी एसटी केश करके फंसाने की धमकी दी जाती है, जिस कारण से महिला डरी सहमी रहती है, इसके साथ ही महिला के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे जाते हैं जो महिला के पास प्रमाण के तौर पर हैं।
इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के द्वारा बताया गया पीड़ित महिला के द्वारा दिए गए आवेदन पर तत्काल मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments