काफी देर तक तलाश करने के बाद परिवार के लोग भभुआ थाना पहुंचे और पुलिस को युवक के लापता होने की सूचना दी। पुलिस द्वारा जांच के दौरान दिवाकर के मोबाइल की लोकेशन भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के आसपास मिली। परिजनों को उस समय लगा कि वह संभवतः ट्रेन से कहीं रिश्तेदारी में जा रहा होगा। इसी बीच आधी रात के करीब भभुआ रोड जीआरपी से परिजनों को सूचना मिली कि स्टेशन से कुछ दूरी पर डाउन लाइन के पास एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान दिवाकर कुमार के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, घर में किसी तरह का विवाद भी नहीं हुआ था। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह मामला आत्महत्या का है या फिर किसी रेल दुर्घटना का।Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिवाकर अपने परिवार में दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दीपक है। घटना की जानकारी मिलते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरपीएफ भभुआ रोड पोस्ट के प्रभारी रामजी लाल बुनकर ने बताया कि स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गई थी कि स्टेशन से पूरब की ओर डाउन लाइन पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जीआरपी को दी गई। इसके बाद जीआरपी ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।



