Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 57 लाख रुपये के मरम्मत कार्य से जुड़े टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर निगरानी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को नकद राशि लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।




उल्लेखनीय है कि इसी कार्यालय में करीब एक वर्ष पहले भी निगरानी विभाग ने कार्रवाई की थी। उस समय तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी में भारी मात्रा में संपत्ति बरामद हुई थी। ताजा घटनाक्रम के बाद जिला शिक्षा कार्यालय की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं। अब निगरानी इकाई पूरे मामले की जांच कर रही है और संबंधित अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।



