Homeकुदरा17 लाख चोरी के बाद फेंके गए एटीएम के कैश बॉक्स बरामद

17 लाख चोरी के बाद फेंके गए एटीएम के कैश बॉक्स बरामद

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली बाजार में एटीएम काट कर चोरों के द्वारा 17 लाख रुपए चुराने का मामला सामने आया है। दरसल यह घटना बीते 10 दिसंबर की रात की है स्थानीय थाना क्षेत्र में पुसौली बाजार में अज्ञात अपराधियों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसके कैश बॉक्स से 17 लाख 16 हजार 700 रुपए चुरा लिए थे। रात के करीब 2:14 बजे चोरी की घटना आरंभ हुई और 2:25 तक अपराधी अंजाम देकर चलते बने। अपराधी इतने शातिर थे कि एटीएम काटकर उसमें से रुपए निकालने के काम को उन्होंने 8 मिनट के अंदर अंजाम दे दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

स्थानीय थाना क्षेत्र में एटीएम काटकर रुपए की चोरी कि यह पहली वारदात हैं। मामले में पुलिस को नए साक्ष्य हाथ लगे हैं। पुलिस के द्वारा शुक्रवार को एटीएम के वे बॉक्स बरामद किए गए हैं। जिनमें रुपए रखे गए थे यह बॉक्स पुसौली बाजार से कुछ किलोमीटर पूरब दिशा में नेशनल हाईवे से नसेज गांव की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे चाट में फेंके हुए पाए गए। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रामजी प्रसाद व प्रभारी थानाध्यक्ष मोहम्मद शेरशाह समेत पुलिस टीम वहां पहुंची और फेंके गए बॉक्स को कब्जे में लिया गया। बताया जा रहा है कि एटीएम काट अपराधी बॉक्स समेत रुपए ले भागे थे और भगाने के क्रम में रुपए निकाल कर बॉक्स को चाट में फेंक दिया। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि जिले के डीआईयू की टीम स्थल पर पहुंची हुई थी, जिसकी देखरेख में बॉक्स को बरामद किया गया।। घटना के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है जिसमे फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी मदद ली गई है।

NS News

पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल

NS News

पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल

NS News

पैक्स चुनाव में नाम वापसी से बदला समीकरण: चैनपुर में सदस्य पद निर्विरोध, बढ़ौना में अध्यक्ष उम्मीदवार ने छोड़ी दावेदारी

NS News

जनगणना 2026 की तैयारी तेज: चैनपुर में प्रगणकों को मिला विशेष प्रशिक्षण, 2 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

NS News

3 महीने बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मारपीट कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

NS News

देवर पर गंभीर आरोप: महिला के घर में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों की संपत्ति राख

NS News

अमांव पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 64.69% मतदान; अजय कुमार श्रीवास्तव ने दर्ज की बड़ी जीत

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिवार

कैमूर में सिलेंडर लीक से लगी आग, झुलसी बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम

NS News

कैमूर में रहस्यमयी ढंग से लापता हुई विवाहिता, घर में ताला लगाकर हुई गायब

NS News

कैमूर में खेत विवाद पर बढ़ा तनाव, पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना; तीन हिरासत में

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments