Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल
बिहार एनडीए में बीजेपी के दोनों सहयोगी दल जदयू और वीआईपी ने यह साफ कर दिया कि वह अपने उम्मीदवार यूपी में उतारेंगे, इसको लेकर दोनों दलों के नेता बीजेपी पर तल्ख़ अंदाज में हमलावर है, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी तो इस कदर आग बबूला हो गए कि उन्होंने बीजेपी को गठबंधन तोड़ने की धमकी और तेजस्वी यादव का समर्थन करने की भी चेतावनी दे दी है।
- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
यूपी में गठबंधन को लेकर बीजेपी की तरफ से जवाब नहीं मिलने पर भी खफा है जदयू का कहना है कि हम उत्तर प्रदेश में बीजेपी के साथ लड़ना चाहते हैं लेकिन बीजेपी की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है ऐसे में हमें अपने कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करना है, कार्यकर्ता चाहते हैं कि पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़े पार्टी तो चाहता है कि बिहार की तरह यूपी में भी अपने सहयोगी के साथ मिलकर चुनाव लड़ें, लेकिन गेंद बीजेपी के पाले में है, अगर वह गठबंधन नहीं करते तो हम अपने उम्मीदवार की सूची जल्द जारी कर देंगे।
एनडीए में अपने साथी बीजेपी को लेकर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के रूख भी बेहद तल्ख है, बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर विधानसभा सीट को लेकर भी अपने तेवर कड़े कर दिए हैं, दरअसल इस सीट पर उपचुनाव होना है, मुकेश साहनी की पार्टी से मुसाफिर पासवान ने 2020 के विधानसभा चुनाव से यहां जीत हासिल की थी, मुसाफिर पासवान के निधन से यह सीट खाली हुई है मुकेश साहनी इस सीट से अपना उम्मीदवार चाहते हैं, मामला तब बिगड़ा जब मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद अजय निषाद ने बयान दिया अजय निषाद ने कहा कि बोचहां सीट पर उपचुनाव में बीजेपी अपना उम्मीदवार देगी, हमारा उम्मीदवार ही एनडीए की तरफ से चुनाव लड़ेगा, हालांकि बीजेपी कि प्रदेश नेतृत्व की तरफ से अभी इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन अजय निषाद के बयान से मुकेश सहनी बौखलाए हुए हैं।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत
मुकेश साहनी ने बेहद सख्त अंदाज में कह दिया है कि वह गठबंधन तोड़ कर चले जाएंगे, पहले जदयू उसके बाद जीतन राम मांझी की हम पार्टी और अब मुकेश साहनी के वीआईपी में बीजेपी खिलाफ आवाज बुलंद करती है, ऐसे मेंसबके जेहन में ही सवाल उठ रहा है कि क्या सहयोगीयों के लिए बीजेपी के साथ चलना मुश्किल हो रहा है क्या बीजेपी अपने साथियों को नजरअंदाज या अपमानित कर रही है, अब प्रदेश की सरकार पर भी संशय नजर आने लगा है क्योंकि गठबंधन में सभी दल बीजेपी के खिलाफ नजर आ रहे हैं।
- शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल
- सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद

