Homeसीतामढ़ीबार्डर पर शराब मामले में पकड़े गए युवक की पुलिस कस्टडी में...

बार्डर पर शराब मामले में पकड़े गए युवक की पुलिस कस्टडी में मौत

Bihar: सीतामढ़ी,  भारत-नेपाल सीमा पर शराब के साथ पकड़े गए एक युवक की सुरसंड थाना पुलिस की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात युवक को पकड़कर सुरसंड पुलिस लाई थी। युवक को श्रीखंडी भिट्ठा रातो पुल के पास से पकड़ कर लाया गया था। वहीं बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक जयप्रकाश कापर उर्फ मैना कापर चोरौत थाना क्षेत्र के यदुपट्टी वार्ड नंबर-1 का रहने वाला था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस ने बताया की भिट्ठामोड़ ओपी अंतर्गत श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी रातो पुल एनएच-227 पर गश्ती के दौरान उसको गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को उसके घर से मां सोना देवी, चाचा संजीव कापर खाना लेकर सुरसंड थाने आए। पुलिस अभिरक्षा में उसको भोजन कराया गया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उसके चाचा ने भी वहीं भोजन लिया था मगर उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। यह देखकर भिट्ठा ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार, सुरसंड थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर एस. अरशद नुमान उसके स्वजन को साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डा. आर के सिंह एवं डा.राकेश कुमार चौधरी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

NS News

पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना

NS News

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

101 करोड़ की कैश डील का खुलासा: पनोरमा ग्रुप पर आयकर का शिकंजा, 400 खरीदार रडार पर

इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार

सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से नाजिर ने 24.27 लाख रुपये की कराई फर्जी निकासी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

NS News

बनमनखी में यज्ञ-हवन के साथ हुआ सामूहिक धर्म परिवर्तन

लूट के दौरान सर्राफा व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक; 1800 ग्राम चांदी, 15 हजार नकद और जेवरात लूटकर फरार

व्यवसायी से मारपीट मामले में पप्पू यादव का हस्तक्षेप, डिप्टी सीएम से कार्रवाई की मांग – भाजपा विधायक ने आरोपों को बताया मनगढ़ंत

भारत में भारत का कानून चलेगा, घुसपैठियों का नहीं: पीएम मोदी

मरने की बात सुनकर उसकी मां सोना देवी, चाचा संजीव कापर दहाड़ मारकर रोने लगे। जिसके बाद अस्पताल परिसर में आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया। मृतक को दो पुत्र हैं। उनमें मनीष कापर की शादी तीन वर्ष पूर्व हो गई है। छोटा अमित कापर है। दोनों शहर में मजदूरी करते हैं। सूचना पर पुपरी एसडीएम मो. इम्तियाज अली अंसारी, डीएसपी अत्तनु दत्ता, बीडीओ कृष्णा राम, सीओ सतीश कुमार, एमओ अमन कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। सबने स्थिति का जायजा लिया। तब- तक परिहार थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम, चोरौत थानाध्यक्ष सुखविंदर नयन , बेला थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस भी आ गई।

NS News

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

NS News

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

NS News

बिहार बोर्ड का बड़ा ऐलान: मैट्रिक टॉपर्स को मिलेगा लाखों का इनाम, बढ़ी छात्रवृत्ति

NS News

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला: पटना का निजी अस्पताल निलंबित, गलत सर्जरी दिखाकर किया क्लेम

NS News

बिहार राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी रोमांच, पांच सीटों पर छह प्रत्याशी; सहयोगी दलों के वोट बनेंगे निर्णायक

NS News

पटना में राज्यसभा चुनाव नामांकन, तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

NS News

बिहार विधानसभा बजट सत्र: ‘भू योद्धा’ सम्मान की घोषणा, किशनगंज भूमि मामले की होगी जांच

बिहार विधानसभा में बड़े फैसले: सचिवालय सेवा में 85% सीधी बहाली, कई अहम विधेयकों को मंजूरी

NS News

नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्ती, उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

बिहार विधान परिषद में बोलते डिप्टी सीएम

बिहार सरकार सख्त: अवैध मांस-मछली दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए भिट्ठामोड़ ओपी अध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि जय प्रकाश कापर उर्फ मैना कापर शराब तस्करी में पहले भी जेल जा चुका है। उसे कोई अंदरुनी बीमारी थी। 12 पीस सौंफी शराब के साथ पकड़ा गया था। यदुपट्टी में वह चाय-नाश्ते की दुकान की आड़ में शराब का धंधा भी करता था। मृतक का पोस्टमार्टम सीतामढ़ी सदर अस्पताल में कराया गया। पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ हो पाएगा कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। वहीं एसपी मनोज कुमार तिवारी ने भी कहा कि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। वैसे मृतक की पत्नी ने लिखकर दिया है कि वह बीमारी से ग्रसित था।

NS News

सुपौल में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

NS News

शादी समारोह के दौरान छात्रा की संदिग्ध मौत, जाँच में जुटी पुलिस

NS News

स्मैक तस्करी का बड़ा खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार

NS News

मिड-डे मील खा करीब 2 दर्जन बच्चे हुए बीमार 5 की स्थिति गंभीर, रेफर

NS News

अंतर्राष्ट्रीय सिडिकेट से जुड़े साइबर फ्राड गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा

NS News

शिक्षिका ने कोसी बराज में लगाई छलांग हुई लापता, खोजबीन जारी

NS News

कर्ज से परेशान होकर युवक ने फांसी लगा कर लिया आत्महत्या

NS News

सुपौल में एक युवक की जेब में मोबाइल हुआ ब्लास्ट, 4 जख्मी

बेगूसराय ससुराल में शारदा सिन्हा का घर

मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की मौत से सन्न रह गया मिथिलांचल

NS News

फोकानिया परीक्षा पास कराने का झांसा देकर मस्जिद के इमाम ने किया नाबालिग का यौन शोषण, FIR दर्ज

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments