Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत
पुलिस ने घायल सभी अपराधियों समेत आठ को गिरफ्तार कर लिया है, पांच हथियार, एक चार पहिया और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है हालांकि घायल और अन्य गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है, वही दो अपराधी बाइक से फरार हो गए, मुठभेड़ में पुलिस की ओर से 10 राउंड और अपराधियों की ओर से एक राउंड फायरिंग करने की बात बताई जा रही है हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी जयंत कांत घटना से पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, मोतीपुर थाना क्षेत्र में डेढ़ साल में तीसरी मुठभेड़ है।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब 5 बजे चार पहिया और बाइक से एक दर्जन की संख्या में अपराधी टीवीएस बाइक एजेंसी एवं पेट्रोल पंप को लूटने पहुंचे, पंप एवं एजेंसी आमने-सामने है, अपराधी दोनों जगह पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे, पुलिस को इस लूट की सूचना पहले ही मिल चुकी थी इस कारण एजेंसी की पुलिस ने घेराबंदी कर दी थी, लूट को अंजाम देने से पहले ही अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, मोतीपुर-साहेबगंज एनएच पर हुई इस मुठभेड़ में अपराधियों पर पुलिस भारी पड़ी, चार अपराधियों गोली लगने के बाद लुटेरों के हौसले पस्त हो गए, 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है, कई अपराधी के दूसरे जिले के होने की भी बात बताई जा रही है।
- यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में
- दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस
वही मोतीपुर थाना क्षेत्र में पिछले डेढ़ साल में लूट के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच तीसरी मुठभेड़ है, 7 सितंबर 2020 को मोतीपुर विद्युत सब स्टेशन के निकट हीरो बाइक एजेंसी को लूटने के दौरान पुलिस से मुठभेड़ हुई थी इसमें बीएमपी के जवान कन्हैया कुमार व एक अपराधी कटरा थाना क्षेत्र के धनौर निवासी अखिलेश साह को गोली लगी थी, पुलिस की दूसरी मुठभेड़ 13 सितंबर 2021 को मोतीपुर के पचरुखी गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा लूटने पहुंचे अपराधियों से हुई थी, इसमें पुलिस की गोली से एक अपराधी मारा गया और 3 घायल हुए थे, वहीं अपराधी की ओर से चलाई गई गोली से दो ग्रामीण भी घायल हुए थे।
- दिनदहाड़े 40 लाख की लूट: बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना
- स्टेशन पर नशीला पेय पिलाकर लूट की साजिश नाकाम, पति-पत्नी गिरफ्तार
वही इस संबंध में एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि बरूराज थाना के फुलवरिया में बाइक व पेट्रोल पंप में लूट को विफल करने के लिए पुलिस व अपराधियों में मुठभेड़ हुई है, चार अपराधियों को गोली लगी है सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, घायल समेत आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, इनके पास से पांच आर्म्स एवं कारतूस बरामद किए गए हैं।
- पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी का किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
- 12 किलो चरस के साथ अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार, जाँच में जुटी पुलिस

