Homeअधौराबरकट्टा बाजार से लौटते समय हादसा: बाइक पलटने से युवक की मौत,...

बरकट्टा बाजार से लौटते समय हादसा: बाइक पलटने से युवक की मौत, साथी की हालत नाजुक

अधौरा हादसा: बरकट्टा में बाइक पलटने से युवक की मौत, एक गंभीर

Bihar: कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरकट्टा गांव के समीप उस समय हुई, जब दोनों युवक बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत चानोंडीह गांव निवासी 35 वर्षीय कैलाश उरांव के रूप में की गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक संतोष उरांव (25 वर्ष) बताया जा रहा है, जो उसी गांव का रहने वाला है।

NS News

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैसे हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, रविवार को बरकट्टा गांव में साप्ताहिक बाजार लगता है। दोनों युवक जरूरी सामान खरीदने के लिए बाइक से वहां गए थे। बाजार से लौटते समय गांव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर अभिलाष चंद्रा ने संतोष उरांव की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इसी दौरान कैलाश उरांव ने दम तोड़ दिया।

परिवार में मचा कोहराम
मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि लव यादव भी अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments