Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेंद्र बिंद, जितेंद्र बिंद (दोनों के पिता मुरारी उर्फ मुराली बिंद) और मुराली बिंद उर्फ मुरारी बिंद (पिता सीताराम बिंद) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी चैनपुर थाना क्षेत्र के बभनियाव गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट से जुड़े मामले में इन लोगों के खिलाफ पहले से चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज है और न्यायालय से वारंट भी जारी किया गया था।
इसके बावजूद ये लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की और तीनों आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सभी को चैनपुर थाना लाया गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के साथ मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



