Bihar: खगड़िया जिले के परबता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक के ब्याह के लिए जा रही बारात के बीच में से पुलिस के द्वारा दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है, मामले में प्रेमिका के द्वारा दूल्हे के ऊपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रेमिका के द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक वह धनबाद के एक स्कूल में शिक्षिका है, जबकि मधेपुरा का रहने वाला युवक भी उसी विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, युवक के द्वारा प्रेमिका को शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाया गया, फिर शादी के लिए टालमटोल करने लगा, प्रेमिका के काफी कहने सुनने के बाद प्रेमी युवक शादी के लिए तैयार हुआ।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
जिसके बाद प्रेमिका से बहाना बनाकर युवक अपने गांव मधेपुरा पहुंच गया यहां पहुंचते हैं उनके द्वारा मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया गया लड़की इधर युवक का इंतजार करती रही बाद में उसे जानकारी मिली कि लड़का अपने परिजनों से मिलकर चुपके से अपनी शादी ठीक करवा कर शादी कर रहा है, जिसके बाद इस मामले को लेकर प्रेमिका के द्वारा धनबाद में ही स्थानीय थाना में पहुंचकर युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
इधर प्रेमी युवक मधेपुरा अपने गांव से विवाह ना करके खगड़िया अपने चाचा के यहां से शादी की इच्छा जताई और चाचा के घर से ही शादी का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, दूल्हे की बारात सहरसा के लिए निकल ही रही थी तभी धनबाद पुलिस के साथ प्रेमिका बारात में पहुंची और धनबाद पुलिस के द्वारा आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। वही इस तरह की घटना सुनते ही आसपास के लोग भी सन्न रह गए।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए खगड़िया के परबता थाना प्रभारी संजय विश्वास के द्वारा बताया गया कि पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी युवक ने आश्वासन दिया था कि वह उसके साथ शादी करेगा लेकिन एक दिन वह मधुपुरा पहुंचा और अपना मोबाइल बंद कर लिया इसी बीच अपने घरवालों से कह कर अपनी शादी पक्की करवा ली, इसकी जानकारी होते ही यह धनबाद पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस के साथ यहां पहुंची बरहाल पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच की कार्रवाई में जुट गई है।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई

