Homeरामगढ़पोखरे में डूबने से 10 वर्षीय बालिका की मौत, घर में मचा...

पोखरे में डूबने से 10 वर्षीय बालिका की मौत, घर में मचा कोहराम

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मसाढ़ी गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पोखरे में डूबकर एक 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। मृतक बालिका की पहचान उक्त गांव निवासी दुलार चंद्र चौहान की पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थानादरसल यह घटना शुक्रवार की शाम की है। जानकारी के अनुसार उक्त बालिका कुछ बच्चियों के साथ पोखरे के पिंड पर खेल रही थी। इसी दौरान पोखरे के पिंड के किनारा से उसका पैर फिसल गया एवं वह पानी में गिर गई। गुड़िया को डूबते देख साथ में खेल रही बच्चियां शोरगुल करने के बजाय भागकर घर गई। सूचना पर जब तक घर वाले पोखरे के पास पहुचते तब तक बालिका की मौत हो चुकी थी।

आनन- फानन में लोगों ने उक्त बालिका को निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया। इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। बच्ची के शव को पंचनामा तैयार कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद मसाढ़ी के चौहान बस्ती में होली का रंग फीका हो गया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments