Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वही छापेमारी टीम में शामिल सासाराम एसडीपीओ दो कुमार वैभव ने बताया कि नया सवेरा अभियान के तहत छापेमारी की गई है। बरामद लड़कियों की उम्र व नाम का सत्यापन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धंधा में लिप्त अधिकांश लड़कियां गरीब परिवार की हैं। जिन्हे पैसा का लालच देकर नर्तकी ग्रुप चलाने वाले संचालक अपने जाल में फंसा लेते हैं। पैसा की वजह से ही नाबालिग लड़किया इस दलदल में फंस गई हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ-साथ बाल कल्याण समिति के सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। लड़कियों से उनकी उम्र और बाकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। मुक्त कराए गए सभी लड़कियों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। बाल कल्याण समिति उम्र व अन्य चीजों का सत्यापन कर रही है। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।



