Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित के पिता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि पुराने विवाद को लेकर गांव के ही धीरज सेठ, मनोज सेठ, दुर्गेश सेठ और रोहित सेठ समेत अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए और उनके पुत्र रजनीश कुमार के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान रजनीश कुमार के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनका सिर फट गया। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तभी पड़ोस की महिला जमीला बेगम (पति- गुलाम सरवर) बीच-बचाव करने लगीं। इससे नाराज आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट कर दी और उनके घर में घुसकर उन्हें घायल कर दिया।
घटना के बाद दोनों घायलों का इलाज कराया गया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन दिया।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



